ना चाहेगा कोई तुम्हें हमारी तरह
ना सोचेगा कोई तुम्हें हमारी तरह
ना रोएगा कोई तुम्हारे लिए हमारी तरह
ना माँगेगा कोई तुम्हें हमारी तरह
जो हमसे ना बात करोगे
बातें हमारी याद करोगे
जाओगे दिल तोड़ कर तुम अगर
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
हमने तो कभी ख़्वाहिश ना की कुछ तुमसे ज़्यादा
तुमपे भरोसा किया पूरा, चाहे ख़ुद पे आधा
जान ही लेकर मानोगे क्या इस दीवाने की?
ऐसा ना हो आ जाए तुमपे घड़ी फिर पछताने की
रो-रो के फ़रियाद करोगे
बातें हमारी याद करोगे
जाओगे दिल तोड़ कर तुम अगर
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
ख़्वाब तुम्हारे इन आँखों में हम बुन बैठे हैं
देखा ना करोड़ों की भीड़ में तुम्हें चुन बैठे हैं
कर लो क़दर अभी साथ हैं तो, हो ना हो फिर ये पल
बाद हमारे रह जाएगा क्या पास तुम्हारे कल?
लेकर ख़ाली हाथ फिरोगे
बातें हमारी याद करोगे
जाओगे दिल तोड़ कर तुम अगर
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
ख़ुद ही को बर्बाद करोगे
ना चाहेगा कोई तुम्हें हमारी तरह
ना सोचेगा कोई तुम्हें हमारी तरह