ये नयन डरे डरे, ये जाम भरे भरे
ज़रा पीने दो
कल की किसको खबर, इक रात होके निडर
मुझे जीने दो
रात हसीं ये चाँद हसीं
तू सबसे हसीं मेरे दिलबर
रात हसीं ये चाँद हसीं
तू सबसे हसीं मेरे दिलबर
और तुझसे हसीं, और तुझसे हसीं तेरा प्यार
तू जाने ना
ये नयन डरे डरे...
ये जाम भरे भरे
ज़रा पीने दो
ये नयन डरे डरे...
प्यार मे है जीवन की खुशी
देती है खुशी कई गम भी
प्यार मे है जीवन की खुशी
देती है खुशी कई गम भी
मै मान भी लूँ, मै मान भी लूँ कभी हार
तू माने ना
ये नयन डरे डरे...
ये जाम भरे भरे
ज़रा पीने दो
कल की किसको खबर, इक रात होके निडर
मुझे जीने दो