तन खा गई ये तनखा ना छोड़ा मालिक मन का
आंखों के आगे धुंधलका माया का, माया का
सुबहा से किरणे गायब
खुद के थे निर्णय गायब
उठ उठ के गिरणे गायब
पाया क्या? कुछ भी ना
वे पंछिया तेरे पर तो बड़े हो गए
वे पंछिया तेरे पर तो बड़े हो गए
पर तुझे उड़ना आया क्या? आया क्या?
तन खा गई ये तनखा ना छोड़ा मालिक मन का
सूरज को डूबते पंछियों को घूमते देखे जमाने हो गए
देखे जमाने हो गए
हवाओं को चूम के डालियों को झूमते देखे जमाने हो गए
देखे जमाने हो गए
छोड़ते रात को दफ्तर हार गये अपने लश्कर
छोड़ते रात को दफ्तर हार गये अपने लश्कर
इन झमेलो में फसकर छुड़ाया क्या? कोई भी ना
वे बंदेया तूने पैसे तो कमा लिए
वे बंदेया तूने पैसे तो कमा लिए
पर भरपेट खाना खाया क्या? खाया क्या?
तन खा गई ये तनखा ना छोड़ा मालिक मन का
जकड़े है पैर ये किश्तौं के फेर ये इनसे छुड़ाया जाए ना
इनसे छुड़ाया जाए ना
चिंता के शेर ये नोचे दिन दोपहर ये इनसे छुड़ाया जाए ना
इनसे छुड़ाया जाए ना
रात को छत पर चढ़ कर एक आधा जाम पकड़ कर
रात को छत पर चढ़ कर एक आधा जाम पकड़ कर
थोड़ा 'राहगीर' को पढ़कर बचाया क्या? बतायें क्या?
वे बंदेया तूने कल को तो सजा लिया
वे बंदेया तूने कल को तो सजा लिया
पर तेरा आज तू जी पाया क्या? जी पाया क्या?
तन खा गई ये तनखा ना छोड़ा मालिक मन का
तन खा गई ये तनखा ना छोड़ा मालिक मन का