लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे...
कोई नग़्मा कहीं गूँजा, कहा दिल ने ये तू आई
कहीं छटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई ख़ुशबू कहीं बिखरी, लगा ये ज़ुल्फ़ लहराई
लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे...
लिखे जो ख़त तुझे...
लिखे जो ख़त तुझे...