ऐ रात ये चांदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
ऐ रात ये चांदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
ऐ पेड़ों की शाखों पे
ऐ पेड़ों की शाखों पे सोई सोई चांदनी
पेड़ों की शाखों पे
तेरे ख़यालों में खोई खोई चांदनी
और थोड़ी देर में खत्म हो जायेगी
रात ये बहार की फिर कभी ना आयेगी
दो एक पल और है ये समय
सुन जा दिल की दास्ताँ
ऐ लहरों के होंठों पे
ऐ लहरों के होंठों पे धीमा धीमा राग है
लहरों के होंठों पे
भीगी हवाओं में ठंडी ठंडी आग है
इस हसीन आग में तू भी जल के देख ले
ज़िंदगी के गीत की धुन बदल के देख ले
खुलने दे अब धड़कन की ज़ुबाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
ऐ जाती बहारें हैं
जाती बहारें हैं उठती जवानियाँ
जाती बहारें हैं
तारों की छाओं में कह ले कहानियाँ
एक बार चल दिए घर तुझे पुकार के
लौट कर ना आयेंगे काफ़िले बहार के
एक बार चल दिए घर तुझे पुकार के
लौट कर ना आयेंगे काफ़िले बहार के
आजा अभी ज़िंदगी है जवाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
ऐ रात ये चांदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
दास्ताँ, दास्ताँ